लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार अगले 15 दिन तक चलाएगी पौधरोपण अभियान : गोपाल राय

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली सरकार 'वन महोत्सव' के तहत अगले 15 दिन तक राष्ट्रीय राजधानी में पौधारोपण अभियान चलाएगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राय ने यमुना बैंक पर गढ़ी मांडू में ‘वन महोत्सव’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का अपने पांच साल के कार्यकाल में दो करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है और इसके तहत इस साल 33 लाख पौधे लगाने हैं।

राय ने कहा, "अगले 15 दिन में हम सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित विधायकों के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम चलाएंगे। हमें उम्मीद है कि हम इस अभियान के जरिए इस साल 33 लाख पौधे लगाने के अपने लक्ष्य को लगभग पूरा कर लेंगे।" उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान में शामिल सभी विभागों को पूर्व के कार्यक्रमों की लेखा परीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा, "वन विभाग की लेखा परीक्षा रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की समस्या को नियंत्रित करने के लिए उन एजेंसियों को अंतिम रूप दिया गया है जो विकास कार्यों के कारण काटे गए पेड़ों के पुन: रोपण की निगरानी करेंगी। राय ने कहा, "एजेंसी यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी विकास कार्य के दौरान हटाए गए पेड़ और पौधे किसी दूसरे स्थान पर लगाए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो