लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार विद्यालयों को खोलने वाले राज्यों के अनुभवों की समीक्षा करेगी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार विद्यालयों को खोलने वाले राज्यों के अनुभवों की समीक्षा करने के बाद ही राष्ट्रीय राजधानी में फिर से विद्यालयों को खोलने के बारे में निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री ने हालांकि दिल्ली सरकार के इस रुख को दोहराया कि टीकाकरण प्रक्रिया के बाद ही विद्यालयों को खोला जाना आदर्श स्थिति होगी।

तिमारपुर में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘ विद्यालयों को खोलने की आदर्श स्थिति टीकाकरण प्रक्रिया के बाद की ही होगी। हम विद्यालयों को खोलने के अन्य राज्यों के कुछ दिन के अनुभव की समीक्षा करेंगे और इसके बाद निर्णय लेंगे। अभिभावक अब भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।’’

मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका का हवाला देते हुए कहा था कि टीकाकरण प्रक्रिया संपन्न होने से पहले विद्यालयों को खोलने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

इस महीने आंशिक तौर पर विद्यालय खोलने वाले राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार शामिल है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश ने अगस्त के पहले सप्ताह में विद्यालय को फिर से खोलने की घोषणा की है।

देशव्यापी लॉकडाउन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पिछले साल मार्च के महीने में विद्यालयों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। पिछले साल अक्टूबर में कई राज्यों ने विद्यालयों को आंशिक तौर पर खोल दिया था लेकिन दिल्ली सरकार ने इस साल जनवरी में सिर्फ 9-12वीं के छात्रों को ही विद्यालय आने की मंजूरी दी थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद विद्यालयों को फिर से बंद कर दिया गया।

वहीं टीके की खुराक की कमी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम अब भी खुराक की कमी का सामना कर रहे हैं। केंद्र सरकार को इसका समाधान तलाशना चाहिए कि टीके की उपलब्धता को तत्काल कैसे बढ़ाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे