लाइव न्यूज़ :

धूल प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करेगी: गोपाल राय

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार धूल प्रदूषण से निपटने के लिए एक व्यापक दीर्घकालिक कार्ययोजना लेकर आएगी, जिसके मकसद से सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।

राय ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए अधिकारियों को एक कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया है। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री ने यह बातें कहीं।

राय ने कहा कि मार्च-सितंबर के दौरान प्रदूषण-रोधी अभियान की योजना बनाने के लिए विभाग चार मार्च को विशेषज्ञों की गोलमेज सम्मेलन का आयोजन करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ धूल प्रदूषण को काबू करने के लिए सात सदस्यीय समिति सरकार को अपनी कार्ययोजना रिपोर्ट सौंपेंगी, जिसके आधार पर इसके द्वारा दीर्घकालिक योजना तैयार की जाएगी। इस समिति में आईआईटी दिल्ली, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली मेट्रो रेल निगम के सदस्य शामिल होंगे।’’

दिल्ली में खराब होती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग और नगर निगमों को सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू