लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन, रेमडेसिविर दवा की खरीदारी, आपूर्ति पर नजर रखेगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली सरकार ने यहां कोरोना वायरस के अत्यंत तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर दवा की कमी होने के मद्देनजर उनकी खरीदारी एवं आपूर्ति की प्रत्यक्ष निगरानी के लिए अधिकारियों की दो टीम सोमवार को तैनात कीं।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर बढ़कर 29.74 प्रतिशत हो गई। यानी शहर में जिन नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों का पर्याप्त उपचार सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार रेमडेसिविर टीकों और चिकित्सकीय ऑक्सीजन की पूरी खरीदारी एवं वितरण प्रक्रिया की प्रत्यक्ष निगरानी करेगी।’’

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, नौ अधिकारियों की एक टीम ऑक्सीजन भरने के संयंत्रों पर तैनात रहेगी और चिकित्सकीय ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं की संचालन प्रक्रिया पर नजर रखेगी।

इस आदेश में कहा गया है, ‘‘अधिकारी एजेंसी द्वारा खरीदी जाने वाली चिकित्सकीय ऑक्सीजन की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि खरीदी गई ऑक्सीजन की मात्रा को समर्पित रजिस्टर में उचित रूप से दर्ज किया जाए।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘टीम दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में चिकित्सकीय ऑक्सीजन के वितरण पर नजर रखेगी। हर अधिकारी विशेष कार्य अधिकारी को रोजाना एक रिपोर्ट भेजेगा।’’

दिल्ली सरकार ने एक अन्य आदेश जारी करके राष्ट्रीय राजधानी में रेमडेसिविर टीकों की दैनिक आधार पर आपूर्ति पर नजर रखने के लिए 28 निरीक्षकों को भी तैनात किया है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘दवा निरीक्षक ऑर्डर मिलने और कंपनी से वितरक या डीलर को उनकी आपूर्ति होने तक रेमडेसिविर टीके की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।’’

इसमें कहा गया है कि टीम यह सुनिश्चित करेगी कि वितरकों एवं डीलरों को मिली दवा रिकॉर्ड में उचित तरीके से दर्ज हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों