लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार बस यात्रियों की प्रतीक्षा कम करने के लिए परिवहन व्यवस्था को गूगल से जोड़ेगी: गहलोत

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली सरकार सभी सार्वजनिक परिवहन तंत्र को गूगल के साथ जोड़ रही है ताकि लोगों को अब बसों के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़े। शहर के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में गहलोत के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी की यातायात व्यवस्था को यात्रियों के अनुकूल तैयार करने के लिए कठिन मेहनत कर रही है।

गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ दिल्ली के लोग जल्द ही शहर में बस यात्रा की योजना मिनट के हिसाब से तैयार कर सकेंगे। हम सभी सार्वजनिक परिवहन तंत्र को गूगल इंडिया प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ने के अंतिम चरण में हैं, जो दिल्ली सरकार के मुक्त परिवहन आंकड़े और बसों की मौजूदगी की सीधी जानकारी लेकर एक भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था को तैयार करेगा।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली सरकार तकनीक का इस्तेमाल कर दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए कठिन मेहनत कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो