लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार दूसरे चरण में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाएगी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार परियोजना के दूसरे चरण में शहर में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति वर्ग मील सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के मामले में दिल्ली लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस से काफी आगे है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम परियोजना के दूसरे चरण में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कैमरे लगाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार प्रति वर्ग मील में लगे सीसीटीवी कैमरों के मामले में दिल्ली दुनिया के 150 शहरों में पहले नंबर पर है।

उन्होंने कहा, "दिल्ली में प्रति वर्ग मील 1,826 सीसीटीवी कैमरे हैं। सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल करने वाले लंदन में 1,138 कैमरे हैं। हम लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर, पेरिस से काफी आगे हैं। कोई तुलना नहीं है।"

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चेन्नई में तीन गुना और मुंबई में 11 गुना कैमरे हैं। सरकार द्वारा कैमरे लगाए जाने के बाद से महिला सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि अपराध के मामलों को सुलझाने में पुलिस को काफी मदद मिलती है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि केंद्र ने परियोजना में बाधा डालने की कोशिश की और उन्हें और उनके पार्टी सहयोगियों को उपराज्यपाल भवन में धरना देना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं