लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाएगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को घोषणा की कि कोविड-19 मरीजों के लिए आगामी कुछ दिन में राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न अस्पतालों एवं केंद्रों में करीब 2,700 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी।

सिसोदिया ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ढाई सप्ताह में यहां बिस्तरों की संख्या तिगुनी हो गई है। आगामी कुछ दिनों में 2,700 और बिस्तरों का प्रबंध किया जाएगा। कोविड-19 के अधिकतर मरीज घर में ही पृथक-वास में ठीक हो रहे हैं। जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की आवश्यकता है, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे बिस्तर की उपलब्धता के बारे में ऐप के जरिए पहले पता कर लें और इसके बाद अस्पताल जाएं।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे तक छह दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

शहर में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर बढ़कर 29.74 प्रतिशत हो गई है। यानी शहर में जिन नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए