लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार 2,000 से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों को टैबलेट देगी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली सरकार ने शिक्षा निदेशालय द्वारा नवनियुक्त 2,000 से अधिक शिक्षकों को टैबलेट देने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

सिसोदिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दिल्ली सरकार का नजरिया प्रत्येक बच्चे को उत्कृष्ट शिक्षा मुहैया कराना है और शिक्षकों को टैबलेट देना इस दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा टैबलेट के उपयोग से बेहतर शिक्षण हो सकेगा और शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने में रचनात्मक तकनीकों का उपयोग करने के लिए सशक्त बनाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि शिक्षण में नए तकनीकों को शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि टैबलेट से शिक्षक मौजूदा कोविड समय में बिना किसी परेशानी के अपना काम कर सकेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोविड के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, नवनियुक्त शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए हैं ताकि शिक्षक छात्रों के साथ ऑनलाइन जुड़ सकें और बिना किसी परेशानी के पठन-पाठन की प्रक्रिया जारी रख सकें।

बयान के अनुसार दिल्ली सरकार ने 2018-19 में कुल 60,555 शिक्षकों को टैबलेट दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच