लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जान गंवाने वाली शिक्षिका के परिवार को एक करोड़ रुपये देगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: May 12, 2020 17:01 IST

महाराष्ट्र और गुजरात के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के केस दिल्ली में ही आए हैं. केजरीवाल सरकार ने कोरोना योद्धाओं की ड्यटूी के दौरान मौत पर एक करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद इस खतरनाक वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 86 तक पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में संक्रमण के 406 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7,639 हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम की एक शिक्षका की मृत्यु पर मंगलवार को संवेदना जतायी और कहा कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम की संविदा शिक्षिका बैकाली सरकार राज्य सरकार द्वारा संचालित एक राहत केंद्र में भोजन वितरण में लगी थी और चार मई को कोविड-19 से उनकी मौत हो गई।

वर्तमान नीति के तहत सरकार किसी कोरोना योद्धा की कोरोना वायरस से मौत होने पर एक करोड़ रुपये की राशि उसके परिवार को देती है। केजरीवाल ने एक आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बैकाली ने 10, 17 और 18 अप्रैल को भोजन वितरण की ड्यूटी की। तबीयत खराब होने पर वह 24 अप्रैल को नहीं आ सकीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले उन्हें रोहिणी में आंबेडकर अस्पताल और उसके बाद आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी चार मई को मृत्यु हो गई। दिल्ली सरकार उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी।’’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों को इस महीने भी पांच हजार रुपये वित्तीय सहायता के तौर पर मुहैया कराएगी।

उन्होंने कहा कि श्रमिक दिल्ली में कई निर्माण स्थलों पर काम कर रहे हैं और कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि राशि कुछ खातों में जमा करा दी गई है और अन्य को यह जल्द ही मिल जाएगी। पिछले महीने भी दिल्ली सरकार ने निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों को पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की थी। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालदिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल