लाइव न्यूज़ :

लापता किसानों का पता लगाने में दिल्ली सरकार हर संभव मदद करेगी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार 26 जनवरी की हिंसा के बाद से लापता चल रहे किसानों की तलाश में मदद करेगी तथा जरूरत पड़ने पर उप राज्यपाल और केन्द्र से भी संपर्क करेगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यहां 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के मामले में विभिन्न जेलों में बंद 115 लोगों के नामों की सूची भी जारी की है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ हम 115 प्रदर्शनकारियों के नामों की सूची जारी कर रहे हैं जिन्हें गणतंत्र दिवस पर हिंसा के संबंध में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जो विभिन्न जेल में बंद हैं। हमारी सरकार लापता हुए प्रदर्शनकारियों का पता लगाने का हर संभव प्रयास करेगी और जरूरत पड़ने पर मैं उप राज्यपाल और केन्द्र सरकार से बातचीत करूंगा।’’

संयुक्त किसान मोर्चा की कानूनी टीम के एक प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और 29 लापता किसानों के नामों की सूची उन्हें सौंपी। इसमें किसानों के प्रदर्शन के खिलाफ कथित साजिश की न्यायिक जांच कराने और जेल में बंद लोगों की जांच के लिए चिकित्सकीय बोर्ड के गठन की मांग भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच की मांग पर कोई टिप्पणी नहीं की।

केजरीवाल ने कहा कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान 'दुर्भाग्यपूर्ण' हिंसा के मामले में 115 लोग जेल में बंद हैं।

उन्होंने कहा, ''ऐसा संभव है कि जो लापता हैं, उनमें से कई लोगों को लाल किले पर अफरा-तफरी वाली स्थिति पैदा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया हो और उसके बाद वे अपने परिवारवालों से संपर्क नहीं कर पाए हों। हम 115 लोगों की इस सूची को नाम, आयु और पते के साथ जारी कर रहे हैं ताकि उनके परिवार के लोग उन्हें पहचान सकें।''

पिछले कुछ दिनों से कई लोग और किसान संगठन 'लापता' किसानों के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं। केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि वे उन प्रदर्शनकारियों का पता लगाने की कोशिश करेंगे, जिनके बारे में अब भी कोई जानकारी नहीं है और वे उन्हें उनके परिवार से मिलाएंगे।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने दावा किया था कि 26 जनवरी के दिन हिंसा के बाद से कई लोग लापता हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हिंसा के मामले में वह अब तक 122 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग