लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार 26 जून से 11 जुलाई तक वन महोत्सव मनाएगी : गोपाल राय

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि इस साल दिल्ली सरकार 26 जून से 11 जुलाई तक वन महोत्सव मनाएगी। इस दौरान 33 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ने कहा कि विभिन्न औषधीय पौधे सात जून से सरकार द्वारा संचालित 14 नर्सरी में निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली के पर्यावरण विभाग ने एक पुस्तिका भी जारी कर नर्सरी में उपलब्ध कराए जाने वाले पौधों के बारे में जानकारी दी। इनमें अमरूद, तुलसी, आंवला और गिलोय के पौधे होंगे।

दिल्ली वासियों से अभियान से जुड़ने का अनुरोध करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार दिल्ली में वायु प्रदूषण घटाने के लिए कई अभियान चला रही है और इन प्रयासों से हवा प्रदूषण में 25 प्रतिशत तक कमी लाने में मदद मिली है। ’’

राय ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली के लोगों से आगे आने और इस मुहिम से जुड़ने की अपील करता हूं । जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ जैसे खुशी के मौके पर पार्क, अपने मकान की छत या बरामदे में एक पौधा लगाएं।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष, दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक, गैर सरकारी संगठन और आरडब्ल्यूए इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि वृहद पौधारोपण अभियान के संबंध में नौ जून को डिजिटल बैठक में अंतिम निर्णय किया जाएगा। दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग, डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और बीएसईसी समेत विभिन्न एजेंसियां इसका संचालन करेंगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘पौधारोपण अभियान पूरे साल चलेगा, वहीं वन महोत्सव 15 दिनों का होगा जिसमें सभी सरकारी एजेंसियां साथ आएंगी और पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।’’ अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 32 लाख पौधे लगाए थे। इनमें से 5.5 लाख पौधे वन विभाग ने लगाए। सरकार को आशा है कि शहर का हरित क्षेत्र 350 वर्ग किलोमीटर का हो जाएगा जो कि 2019 में 325 वर्ग किलोमीटर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे