लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार 33 लाख पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाएगी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि 27 जून से 11 जुलाई तक दिल्ली में मनाए जाने वाले वन महोत्सव के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

सभी हरित एजेंसियों और विभागों के साथ एक वर्चुअल बैठक में, मंत्री ने कहा कि पौधारोपण अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 33 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि सभी विभागों को उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए, राय ने पौधारोपण कार्य के तीसरे पक्ष के ऑडिट को पूरा करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा, "दिल्ली सरकार ऐसे पौधे लगाने पर अधिक जोर देगी, जिससे दिल्ली का वायु प्रदूषण कम हो सके। इसके लिए सरकार अभियान भी चलाएगी।"

बयान में कहा गया है कि इस साल लगाए जाने वाले 33 लाख पौधों में से करीब 18 लाख वन, पीडब्ल्यूडी, डीटीसी, शिक्षा और दिल्ली जल बोर्ड समेत दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा छह लाख पौधे लगाए जाएंगे, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) द्वारा पांच लाख और तीन एमसीडी द्वारा 3.3 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, दिल्ली मेट्रो, सीपीडब्ल्यूडी, उत्तरी रेलवे, एनडीपीएल, दिल्ली छावनी बोर्ड और बीएसईएस द्वारा भी पौधे लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं