लाइव न्यूज़ :

वर्षा जल संचय के डूंगरपुर मॉडल को अपनाएगी दिल्ली सरकार :सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:11 IST

Open in App

डूंगरपुर (राजस्थान), नौ नवंबर दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार राजस्थान के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में इस समय अपनाये जा रहे वर्षा जल संचय के किफायती मॉडल को अपनाएगी।

जैन के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वर्षा जल संचय प्रणाली को देखने के लिए आधिकारिक दौरे पर यहां आया था, जिसकी लागत महज 16,000 रुपये आती है, जबकि वर्षा के जल को संचित करने के परंपरागत तरीके में लागत प्रति घर 50,000 रुपये से एक लाख रुपये आती है।

जैन ने कहा कि डूंगरपुर मॉडल एक अभिनव विचार है, जिसमें बारिश के पानी को बोरवेल में भेजा जाता है, जबकि सामान्य प्रणाली में एक गड्ढे में जल एकत्रित किया जाता है।

उन्होंने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस प्रणाली में छत पर एकत्रित पानी को घरों में पहले से मौजूद कुओं में भेजा जा रहा है। उन्होंने पाइप में ही धूल कणों को दूर करने के लिए फिल्टर लगाये हैं।’’

जैन ने कहा कि वह खुद आकर इस तरह की प्रणाली देखना चाहते थे क्योंकि जब डूंगरपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष के के गुप्ता ने उन्हें इस बारे में बताया तो उनकी जिज्ञासा बढ़ गयी थी।

मंत्री ने कहा, ‘‘अब मैं संतुष्ट हूं। यह उत्कृष्ट प्रणाली है। हम इसे दिल्ली में लागू करने जा रहे हैं। अन्य लोगों को भी इसे अपनाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं