लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने केंद्र से नगर के लिए ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र को नगर के लिए ऑक्सीजन का आवंटन रोजाना 490 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 976 मीट्रिक टन कर देना चाहिए क्योंकि अगले 10 दिनों में कोविड मरीजों के लिए हजारों अतिरिक्त बेड तैयार हो जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखे एक पत्र में यह भी आग्रह किया कि केंद्र अन्य राज्यों की उत्पादन इकाइयों से ऑक्सीजन के परिवहन के लिए भी सुविधाएं प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बेड की व्यवस्था हो जाने से दिल्ली में प्रति दिन चिकित्सीय ऑक्सीजन की अनुमानित आवश्यकता 976 मीट्रिक टन हो जाएगी।

सिसोदिया ने गोयल से कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार और यहां के लोग भारत सरकार के आभारी होंगे, अगर वह मौजूदा आवंटन 490 मीट्रिक टन रोजाना को बढ़ाकर 976 मीट्रिक टन कर दे...।’’

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमण के करीब 25,000 नए ​​मामले आ रहे हैं और करीब 10 प्रतिशत रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार एक सप्ताह से 10 दिनों के अंदर 15,000 गैर-आईसीयू बेड और 1,200 आईसीयू बेड तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

सिसोदिया ने कहा कि इसके अलावा, छतरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में 5,000 बेड तैयार हैं, लेकिन केवल 300 बेड ही चालू हैं। वहीं संत निरंकारी मिशन में 1,000 बेड और सावन कृपाल रूहानी मिशन में 1,500 बेड तैयार हैं, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण वे चालू नहीं हो सके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?