लाइव न्यूज़ :

सभी को पानी मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार पूरी कोशिश कर रही है : केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 18, 2021 13:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली में पानी का उत्पादन रविवार को बढ़कर ‘‘अब तक के सर्वाधिक’’ 95 करोड़ 50 लाख गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) के स्तर पर पहुंच जाने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार शहर में सभी को पानी मुहैया कराने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

पिछले कुछ सप्ताह से शहर के कई इलाकों में जलसंकट बना हुआ है और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री आवास समेत कई जगहों पर प्रदर्शन किए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार सभी को पानी मुहैया कराने की पूरी कोशिश कर रही है। हमारे इंजीनियर विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात लगातार काम कर रहे हैं।’’

इस बीच, ‘आप’ विधायक और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि पानी का उत्पादन बढ़ गया है। चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली जल बोर्ड आम तौर पर होने वाले 910 एमजीडी उत्पादन की तुलना में इस वक्त अब तक के सर्वाधिक 955 एमजीडी पानी का उत्पादन कर रहा है। यमुना नदी में पानी की पर्याप्त उपलब्धता और इंजीनियरिंग समाधानों के कारण हम उत्पादन के उच्चतम स्तर पर पहुंच पाए हैं।’’

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले शुक्रवार को हरियाणा से छोड़ा गया 1,60,000 क्यूसेक पानी दिल्ली पहुंचा और राष्ट्रीय राजधानी में जल शोधन संयंत्र उच्चतम स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व बताया था कि हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी रोके जाने के बाद वजीराबाद बैराज में यमुना का जलस्तर सोमवार को 56 साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।

डीजेबी ने पिछले रविवार को उच्चतम न्यायालय का रुख कर हरियाणा को दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने के संबंध में निर्देश देने का अनुरोध किया था। बोर्ड शहर में 1,150 एमजीडी की मांग की तुलना में 935 एमजीडी पानी की आपूर्ति कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं