लाइव न्यूज़ :

कोविड की संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए दिल्ली सरकार ने उठाए कई कदम

By भाषा | Updated: December 23, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है जिसमें उपकरणों की खरीद, ऑक्सीजन भंडारण क्षमता में वृद्धि और दवाओं का सुरक्षित भंडार करना शामिल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में, महामारी की स्थिति और वायरस के नए स्वरूप से उत्पन्न खतरे की समीक्षा की।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अस्पतालों में बिस्तर भरने की दर कम है और शहर के अस्पतालों में 9,035 कोविड बिस्तरों में से 8,825 बिस्तर खाली हैं। इसके अलावा 8,424 ऑक्सीजन वाले बिस्तरों में से 97.55 प्रतिशत बिस्तर भी रिक्त हैं। दिल्ली के अस्पतालों में 2,796 आईसीयू बिस्तरों में से मात्र 1.04 प्रतिशत बिस्तर भरे हैं और 1,382 वेंटिलेटर में से 0.94 प्रतिशत वेंटिलेटर पर ही मरीज हैं।

सरकार अस्पतालों में मरीजों के लिए 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है और 31,695 बिस्तर लगाए जा चुके हैं। बच्चों के लिए 2,328 बिस्तर हैं और 10,594 आईसीयू बिस्तरों का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 9,894 तैयार हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 32 प्रकार की दवाओं की खरीद के लिए एक कैबिनेट नोट सौंप दिया गया है और निविदा की प्रकिया शुरू करने के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलना बाकी है। सरकार ने 19 प्रकार के अस्पताल उपकरणों की पहचान की है जिन्हें खरीदा जाएगा और इसके लिए जीईएम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग