लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार मीडियाकर्मियों के लिए लगाएगी टीकाकरण शिविर: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली सरकार मीडियाकर्मियों को कोविड रोधी टीका लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मीडिया समूहों के कार्यालयों में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा और इस पर होने वाले खर्च का वहन सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न समूहों से उनके कर्मचारियों के बारे में विवरण लेगी और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग आगे कदम उठाएगा।

दिल्ली सरकार ने मीडियाकर्मियों के टीकाकरण के संदर्भ में यह कदम उस वक्त उठाया, जब लोग टीकाकरण के लिए समय की बुकिंग को लेकर मुश्किल का सामना कर रहे हैं।

भारतीय प्रेस परिषद ने बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य सरकारों से एक बार फिर आग्रह किया था कि पत्रकारों को भी ‘कोरोना योद्धा’ की श्रेणी में शामिल किया जाए और उनको बीमा की सुविधा भी दी जाए।

प्रेस परिषद ने ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश की सरकारों की सराहना की जिन्होंने पत्रकारों को ‘फ्रंटलाइन वर्कर’ की श्रेणी में शामिल करने और वित्तीय मदद देने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी पांच मई को घोषणा की थी कि पत्रकारों और उनके परिवारों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों