लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 48 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी दिल्ली सरकार: केजरीवाल

By भाषा | Updated: May 6, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार जीवनरक्षक गैस की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 48 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी जिनमें फ्रांस से आयात किए जा रहे 21 संयंत्र भी शामिल हैं।

केजरीवाल ने ‘सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल’ में एक नए ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि संयंत्र 330 लीटर ऑक्सीजन पैदा कर सकता है, जिससे 50-60 सिलेंडर भरे जा सकते हैं और अगर इसका सीधे इस्तेमाल किया जाए तो 33 मरीजों का 24 घंटे इलाज किया जा सकता है। इससे 200 बिस्तरों वाले अस्पताल को मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में नए ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना का निरीक्षण किया। मैं फ्रांस सरकार को उसके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली में ऐसे 48 संयंत्र स्थापित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ दिल्ली केंद्र से जीवनरक्षक गैस ले रही है और दूसरी तरफ वह उतनी ऑक्सीजन का उत्पादन करने की कोशिश कर रही जितना वह कर सकती है।

पूरी दिल्ली में कुल 48 ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जाएंगे, जिनमें से 21 फ्रांस से आयात किए जा रहे हैं और बाकी भारत में निर्मित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?