लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मुहैया कराएगी दिल्ली सरकार : राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: December 29, 2020 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को बताया कि सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए मुफ्त वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट स्थापित किया जाएगा।

चड्ढा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह फैसला ‘किसानों के सेवादार अरविंद केजरीवाल’ ने किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग चाहते हैं कि किसान अपने परिवार के साथ संपर्क में रहें। हमने फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट के लिए कुछ जगहों की पहचान की है। यह अरविंद केजरीवाल और पार्टी की तरफ से एक पहल है।’’

चड्ढा ने कहा कि अगर मांग अधिक हुई ऐसे और हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।

केंद्र के नए कृषि कानूनों को हटाने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी किसानों का समर्थन कर रही है। इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल ने सिंघू बॉर्डर का दौरा किया था और वहां इंतजामों का जायजा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!