लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मुहैया कराएगी दिल्ली सरकार : राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: December 29, 2020 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने मंगलवार को बताया कि सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए मुफ्त वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।

चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह फैसला ‘किसानों के सेवादार अरविंद केजरीवाल’ ने किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग चाहते हैं कि किसान अपने परिवार के साथ संपर्क में रहें। हमने फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट के लिए कुछ जगहों की पहचान की है। यह अरविंद केजरीवाल और पार्टी की तरफ से एक पहल है।’’

उन्होंने कहा कि पहला हॉटस्पॉट एक-दो दिन में लगा दिया जाएगा। मांग होने पर और हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।

आप नेता ने कहा, " प्रत्येक वाईफाई हॉटस्पॉट 100 मीटर का दायरा कवर करेगा। किसानों ने इलाके में इंटरनेट की सीमित उपलब्धता की शिकायत की थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।"

चड्ढा ने कहा, " हम इसकी शुरुआत सिंघू बॉर्डर से कर रहे हैं, लेकिन मांग होने पर हम इसका विस्तार अन्य सीमाओं (जहां किसान प्रदर्शन कर रहे वहां) पर भी करेंगे तथा ऐसे और हॉटस्पॉट लगाएंगे।"

केंद्र के नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।

केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) किसानों का समर्थन कर रही है। इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल ने सिंघू बॉर्डर का दौरा किया था और वहां इंतजामों का जायजा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए