लाइव न्यूज़ :

एक लाख ऑटोरिक्शा की सीमा तय करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख करेगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली सरकार जल्द ही उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर ई-ऑटो के पक्ष में राष्ट्रीय राजधानी में ऑटोरिक्शा की संख्या एक लाख तक सीमित किए जाने की पाबंदी हटाने की मांग करेगी। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले पर हाल में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से चर्चा की गई और आयोग ने भी इस पहल का पक्ष लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जल्द ही हम उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेंगे ताकि इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए यह सीमा हटाई जाए।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘अगर सीमा हटाई जाती है तो हम चाहेंगे कि ऑटोरिक्शा का स्थान ई-ऑटो ले। सबसे पहले हमने ई-ऑटो को चार हजार परमिट देने की खातिर आवेदन मांगा है, जो एक लाख की सीमा के दायरे में है।’’

पीटीआई ने पहले खबर दी थी कि परिवहन विभाग ने अभी तक 95 हजार से अधिक परिमट जारी किए हैं और ई-ऑटो के लिए 4200 से अधिक सुरक्षित रखा है ताकि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा सके।

ई-ऑटो के लिए 4200 से अधिक परमिट में से 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित