लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार 18 अक्टूबर से "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" अभियान शुरू करेगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार के "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" अभियान के तहत 2,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। यह अभियान 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जिसका मकसद वाहनों से होने वाले प्रदूषण को काबू करना है।

राय ने कहा कि यह अभियान 13 पुलिस जिलों के 100 यातायात चौराहों पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा क रविवार को मुहिम का अभ्यास किया जाएगा।

राय ने कहा कि दिल्ली पुलिस, नागरिक सुरक्षा अधिकारियों, पर्यावरण विभाग के अधिकारियों और उपमंडल मजिस्ट्रेटों (एसडीएम) के साथ बृहस्पतिवार को हुई संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा, “बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदूषण रोकने के लिए यह अभियान 13 पुलिस जिलों के 100 चौराहों पर चलाया जाएगा। 90 चौराहों पर 10 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के समूह को तैनात किया जाएगा। अन्य 10 प्रमुख चौराहों पर 20 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के समूह को तैनात किया जाएगा। ”

उन प्रमुख चौराहों पर जहां 20 स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा, उनमें आईटीओ, तिलक मार्ग पर भगवानदास चौराहा, बाराखंभा रोड पर टॉल्स्टॉय चौराहा, मोती बाग मेट्रो के पास चांदगी राम अखाड़ा चौराहा, पीरागढ़ी चौक, पृथ्वीराज रोड चौराहा, राजेश पायलट मार्ग, मधुबन चौक, पीतमपुरा मेट्रो चौराहा और किराड़ी मोड़ शामिल है।

उन्होंने कहा कि ये नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक "पर्यावरण मार्शल" के रूप में काम करेंगे और लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तीन अपीलों के बारे में जानकारी देने वाले पर्चे भी बांटेंगे।

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने में मदद करने के लिए, केजरीवाल ने मंगलवार को लोगों से "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और हफ्ते में कम से कम एक दिन अपनी कार का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी। उन्होंने दिल्लीवासियों से यह भी अपील की थी कि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन के किसी भी मामले की रिपोर्ट ‘ग्रीन दिल्ली ऐप’ पर करें।

मंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 18 नवंबर तक चलेगा। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और दोपहर दो से रात आठ बजे तक की दो पालियों में तैनात किया जाएगा।

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर में प्रदूषण के स्तर को काफी कम रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

राय ने कहा कि पीसीआरए (पेट्रोलियम कन्जरवेशन रिसर्च एसोसिएशन) की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड लाइट पर गाड़ी का इंजन बंद करने पर 13-20 फीसदी तक प्रदूषण घटाया जा सकता है और इससे सालाना तौर पर करीब 2500 करोड़ रुपये बचाए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, ” यह अभियान पिछले साल सफल रहा था और हम लोगों से इस साल भी इसे कामयाब बनाने की अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण