विश्व कौशल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वालों को 'विश्वस्तरीय' प्रशिक्षण देगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 23:14 IST2021-09-10T23:14:49+5:302021-09-10T23:14:49+5:30

Delhi government to give 'world class' training to those represented in World Skill Competition | विश्व कौशल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वालों को 'विश्वस्तरीय' प्रशिक्षण देगी दिल्ली सरकार

विश्व कौशल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वालों को 'विश्वस्तरीय' प्रशिक्षण देगी दिल्ली सरकार

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होने वाली शंघाई विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, चाहे वे किसी भी राज्य से हों।

सिसोदिया ने दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही।

दिल्ली के विजेताओं को अब नवंबर में होने वाले क्षेत्रीय दौर में शहर का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सिसोदिया ने कहा, “केजरीवाल सरकार 2022 में होने वाली शंघाई विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करेगी, चाहे वे किसी भी राज्य के हों। ये प्रतिभागी शंघाई में जीतेंगे और देश और दिल्ली का नाम रौशन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi government to give 'world class' training to those represented in World Skill Competition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे