लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की पहचान के लिए सर्वेक्षण करेगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 14:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग उन बच्चों की पहचान करने के लिए एक सर्वेक्षण करेगा जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान अनाथ हो गए हैं।

विभाग ने कहा कि उसने 20 अधिकारी नियुक्त किए है जो शहर में अलग-अलग बाल देखभाल गृहों, संस्थानों और जिला कार्यालयों में सर्वेक्षण करेंगे। अधिकारियों को जिला कल्याण समितियों और जिला बाल संरक्षण इकाइयों की मदद से 20 जुलाई तक सर्वेक्षण करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) द्वारा किए एक सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले साल मार्च में महामारी शुरू होने के बाद से शहर में 2,000 से अधिक बच्चों ने कोरोना वायरस के कारण अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो दिया जबकि उनमें से 67 ने अपने माता और पिता दोनों को खो दिया।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण के कारण 651 बच्चों ने अपनी मां को खो दिया और 1,311 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया।

डीसीपीसीआर ने कहा था कि इन बच्चों की जानकारियां महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ साझा की गयी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 मई को कहा था कि उनकी सरकार महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण का खर्च वहन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है