लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार यूरोपीय मानकों के आधार पर शहर में 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार यूरोपीय मानकों के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण करेगी।

मुख्यमंत्री ने लगभग 800 मीटर लंबे चिराग दिल्ली-शेख सराय खंड पर एक पायलट परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खंड का मूल्यांकन कर इसकी खामियों को दूर किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब, हम पहले चरण में यूरोपीय मानकों के आधार पर 100 फुट चौड़ी 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण और उनकी पुन: डिजाइन का काम करेंगे।’’

लोक निर्माण विभाग समेत दिल्ली सरकार की एजेंसियां के अधिकार क्षेत्र में शहर की 1,280 किलोमीटर लंबी सड़कें आती हैं।

केजरीवाल ने निरीक्षण के बाद ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की सड़कों को दोबारा डिजाइन किया जा रहा है और सुंदर बनाया जा रहा है। आज एक सड़क के नमूना डिजाइन का निरीक्षण किया। अब हम 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू