लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार यूरोपीय मानकों के आधार पर शहर में 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार यूरोपीय मानकों के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण करेगी।

मुख्यमंत्री ने लगभग 800 मीटर लंबे चिराग दिल्ली-शेख सराय खंड पर एक पायलट परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खंड का मूल्यांकन कर इसकी खामियों को दूर किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब, हम पहले चरण में यूरोपीय मानकों के आधार पर 100 फुट चौड़ी 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण और उनके पुन: डिजाइन का काम करेंगे।’’

लोक निर्माण विभाग समेत दिल्ली सरकार की एजेंसियां के अधिकार क्षेत्र में शहर की 1,280 किलोमीटर लंबी सड़कें आती हैं।

केजरीवाल ने निरीक्षण के बाद ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की सड़कों को दोबारा डिजाइन किया जा रहा है और सुंदर बनाया जा रहा है। आज एक सड़क के नमूना डिजाइन का निरीक्षण किया। अब हम 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेंगे।’’

इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

लगभग 800 मीटर लंबे चिराग दिल्ली-शेख सराय खंड को स्वंतत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों और ऐतिहासिक विरासत की कलाकृतियों से सजाया गया है।

भगत सिंह और रानी लक्ष्मीबाई की मूर्तियां, दो फव्वारे, 10 बलुआ पत्थर बेंच, संगमरमर की बुद्ध की प्रतिमा, अत्याधुनिक सूचना बोर्ड समेत कई अन्य चीजें सुंदर सड़क का हिस्सा हैं। वहीं सड़क के एक तरफ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ भी बनाया गया है। प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पौधे भी लगाए गए हैं।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि केजरीवाल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद यूरोपीय शहरों के मानकों के अनुसार पर्याप्त व्यवस्था कर दिल्ली की सड़कों का पुनर्विकास करना और उन्हें सुंदर बनाना है।

बयान में कहा गया कि आनेवाले दिनों में साइकिल लेन, वृक्षारोपण, सेल्फी प्वाइंट और कलाकृतियों को सड़कों के पुनर्विकास में शामिल किया जाएगा और उन्हें सुंदर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कार्य की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि आगे गुणवत्ता मानकों को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से इस परियोजना पर प्रतिक्रिया देने की अपील की है ताकि आगे और सुधार किए जा सकें। इस साल अप्रैल में नेहरू नगर में सड़क के एक हिस्से को परीक्षण के तौर पर विकसित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!