लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने गैर पीडीएस लाभार्थियों के लिए नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली सरकार ने गैर पीडीएस लाभार्थियों के लिए नि:शुल्क पांच किलोग्राम खाद्यान्न वितरण शुरू कर दिया है। यह जानकारी शनिवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दी।

मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि पांच किलोग्राम खाद्यान्न में चार किलो गेहूं और एक किलो चावल शामिल है। ये उन लाभार्थियों को नि:शुल्क दिया जा रहा है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। हुसैन ने कहा, ‘‘गैर पीडीएस राशन निर्धारित स्कूल से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वितरित किए जा रहा है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों के लिए उचित मूल्य की दुकान सातों दिन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक खुली रहती है। इसमें कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं है।’’

गैर पीडीएस लाभार्थियों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, प्रवासी कामगार, भवन एवं निर्माण मजदूर और घरेलू सहायक शामिल हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली के सभी 280 वार्ड में एक-एक स्कूल में वितरण का काम चल रहा है।’’

राज्य सरकार ने गैर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के राशन वितरण के लिए चिह्नित हर स्कूल को लॉग इन आईडी और पासवर्ड दिया है ताकि वे रिकॉर्ड के लिए स्टॉक की जानकारी रख सकें और वहीं पर पंजीकरण कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया