लाइव न्यूज़ :

विदेश जाने वाले छात्रों, खिलाड़ियों व अन्य के लिए दिल्ली सरकार ने स्थापित किया टीकाकरण केंद्र

By भाषा | Updated: June 14, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने वाले लोगों के लिए सोमवार को शहर के एक स्कूल में विशेष कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया।

सिसोदिया ने कहा कि इन श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले लोगों को टीके की पहली खुराक लगने के 28-84 दिन के अंतराल के बाद विशेष प्रावधानों के तहत इस केंद्र में दूसरी खुराक लग सकेगी। उक्त टीकाकरण केंद्र मंदिर मार्ग पर स्थित नवयुग स्कूल में स्थापित किया गया है।

सिसोदिया ने कहा कि विशेष टीकाकरण केंद्र का उद्देश्य उन लोगों को शुभकामनाएं देना है जो विशिष्ट श्रेणी के तहत विदेश जा रहे हैं। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा, “आजकल हमारे बच्चे उच्च शिक्षा, रोजगार या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए विदेश जाते हैं। हमने विदेश जा रहे इन सभी नागरिकों के लिए इस विशेष टीकाकरण केंद्र को खोला है। इसमें बिना किसी परेशानी के जल्दी टीका लग सकेगा।”

मंत्री ने कहा कि केंद्र में कोविशील्ड टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के विशेष प्रावधानों के तहत योग्य उम्मीदवारों को टीके की पहली खुराक लगने के 28-84 दिन के बाद दूसरी खुराक लग सकेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने वालों को अपने साथ पासपोर्ट तथा अन्य यात्रा संबंधी कागजात लाने होंगे। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक यह सुविधा उन्हें मिल सकेगी, जो 31 अगस्त के भीतर विदेश जाने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो