लाइव न्यूज़ :

विदेश जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने बनाया विशेष टीकाकरण केन्द्र

By भाषा | Updated: June 14, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि उनकी सरकार ने छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने वाले लोगों के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक विशेष टीकाकरण केन्द्र शुरू किया। सिसोदिया ने रविवार को घोषणा की थी कि इन विशिष्ट कारणों के लिए विदेश जा रहे लोग 28 दिन के अंतराल पर कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ की दूसरी खुराक ले सकते हैं।

यह केन्द्र मंदिर मार्ग पर नवयुग विद्यालय में बनाया गया है। केन्द्र पर टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को अपने पासपोर्ट और प्रासंगिक यात्रा दस्तावेज दिखाने होंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जिन्हें 31 अगस्त से पहले अंतरराष्ट्रीय यात्रा करनी है।

शिक्षा या रोजगार के लिये अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों और तोक्यो ओलंपिक के लिये जाने वाले भारतीय दल के सदस्यों को ‘कोविशील्ड’ टीके की दूसरी खुराक लगवाने के लिये निर्धारित 84 दिन के अंतराल में छूट दी जाएगी। इन मामलों में दूसरी खुराक, पहली खुराक लगाए जाने के कम से कम 28 दिनों बाद लगाई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos