लाइव न्यूज़ :

मानकों के उल्लंघन पर दिल्ली सरकार ने गंगा राम अस्पताल को नोटिस भेजा : सूत्र

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली सरकार ने महानगर के एक प्रमुख निजी अस्पताल को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के रोगियों के इलाज के लिए तय कुछ मानकों के कथित उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह जानकारी सोमवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी।

बहरहाल, सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) के अधिकारियों ने कहा कि नोटिस में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘नोटिस में उठाए गए मुद्दों का अस्पताल के अधिकारी जवाब दे रहे हैं और उम्मीद है कि अगर कोई गलतफहमी है तो उसका तुरंत समाधान हो जाना चाहिए।’’

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने सर गंगा राम अस्पताल को दिल्ली नर्सिंग होम्स पंजीकरण (संशोधन) नियम, 2011 के विभिन्न प्रावधानों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतें मिली थीं कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों को मध्य दिल्ली के मशहूर अस्पताल में कथित तौर पर भर्ती नहीं किया जा रहा है जबकि रिजर्व बिस्तर खाली पड़े हुए हैं। इसके बाद हाल में अस्पताल को नोटिस जारी किया गया।

डीजीएचएस ने कथित तौर पर पाया कि उनके सवालों पर अस्पताल का जवाब ‘‘संतोषजनक नहीं’’ है जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इस बीच करोल बाग से आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि ने बयान जारी कर दावा किया कि वह लंबे समय से दिल्ली डीजीएचएस को इस मामले से अवगत करा रहे हैं और पत्र लिखते रहे हैं। उन्होंने ‘‘अस्पताल द्वारा ईडब्ल्यूएस मानकों का उल्लंघन’’ करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल