लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सरकारी विद्यालय 19 जुलाई से करेंगे ऑफलाइन पीटीएम का आयोजन: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली के सरकारी विद्यालय सभी कक्षाओं के लिए 19 से 31 जुलाई के बीच अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन करेंगे। इस बैठक की खास बात है कि इसमें अभिभावकों को स्वयं मौजूदगी दर्ज करानी होगी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इसकी घोषणा की। दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन कक्षा छह के उन विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा, जिनका प्रवेश नगर निगम विद्यालयों से इस साल सरकारी विद्यालयों में हुआ है।

सिसोदिया ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘‘दिल्ली में पिछले साल मार्च से ही विद्यालय बंद हैं। इस साल की शुरुआत में कुछ समय के लिए विद्यालय खुले थे लेकिन महामारी की वजह से उन्हें फिर बंद करना पड़ा और फ़िलहाल अभी विद्यालयों के खुलने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सत्र के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभिभावक-शिक्षक बैठक में अभिभावकों से स्वयं उपस्थित रहने के लिए कहने का निर्णय लिया है। यह बैठक 19 जुलाई से 31 जुलाई के बीच आयोजित होगी और वहां उन्हें विद्यार्थियों की प्रगति, उनकी जरूरतों और चुनातियों तथा वे इस नई परिस्थिति में कैसे बेहतर तरीके से सीख सकते हैं, इसके बारे में बताया जएगा।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक का आयोजन कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन कर दो सप्ताह में किया जाएगा ताकि बैठक में भीड़भाड़ न हो।

सिसोदिया ने कहा कि विशेष ध्यान छठी कक्षा के उन विद्यार्थियों पर होगा, जिनके अभिभावक-शिक्षक बैठक में संयुक्त तौर पर दिल्ली के सरकारी विद्यालय के शिक्षक और नगर निगम के शिक्षक मौजूद होंगे।

प्रत्येक साल नगर निगम विद्यालयों से करीब 1.7 लाख विद्यार्थी दिल्ली के सरकारी विद्यालय के छठी कक्षा में दाखिला लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल