लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के स्कूल ने अपने परिसर में 'देशभक्ति पार्क' तैयार किया

By विशाल कुमार | Updated: September 26, 2021 15:42 IST

रोहिणी के सरकारी सर्वोदय को-एड विद्यालय के स्कूल प्रशासकों ने स्कूल परिसर में 10 स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व राष्ट्रपतियों और संविधान की प्रति और अशोक स्तंभ के साथ पार्क की स्थापना की है. वहां महात्मा गांधी, भगत सिंह, बीआर अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार पहले ही सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा कर चुकी है.यह पार्क रोहिणी के सरकारी सर्वोदय को-एड में बनाया गया है जहां स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े प्रतीकों को जगह दी गई है.

नई दिल्ली:दिल्ली के सरकारी स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किए जाने के बाद रोहिणी स्थित दिल्ली सरकार के एक स्कूल को देशभक्ति पार्क मिलने जा रहा है जिसका उद्देश्य बच्चों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों से परिचित करवाना है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सर्वोदय को-एड विद्यालय के स्कूल प्रशासकों ने स्कूल परिसर में 10 स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व राष्ट्रपतियों और संविधान की प्रति और अशोक स्तंभ के साथ पार्क की स्थापना की है. वहां महात्मा गांधी, भगत सिंह, बीआर अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं.

वाइस प्रिंसिपल भारती कालरा ने कहा कि हमें यह विचार इसलिए मिला क्योंकि जब भारत की आजादी का 75वां वर्ष था, तो हमें लगा कि युवा स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन के बारे में बहुत सारी कहानियां नहीं सुनते हैं हमारे पास यह विचार कुछ सकारात्मक था जो दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे देशभक्ति पाठ्यक्रम के साथ हो सकता है.

इस पार्क का उद्घाटन रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे.

बता दें कि, इससे पहले बीते 15 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को श्रद्धांजलि के तौर पर 27 सितंबर से सरकारी विद्यालयों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि इसका मकसद प्रत्येक बच्चे में गर्व करने की भावना भरना है और उन्हें राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व देने के लिए तैयार करना है.

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकारSchool Educationमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया