लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कहा, सिंगापुर या किसी अन्य देश से आ सकती है कोविड-19 की तीसरी लहर, अदालत बोली-भारत में वायरस का अलग स्वरूप मौजद

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली सरकार को इस मुद्दे को और खींचने को लेकर सावधान किया कि कोविड-19 की तीसरी लहर सिंगापुर या किसी अन्य देश से आ सकती है। उसने कहा कि भारत में इस वायरस के अपने ही स्वरूप हैं और उसे इसके लिए किसी अन्य देश की जरूरत नहीं है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि सिंगापुर से कोई लहर नहीं आ रही है और हमें किसी अन्य देश की जरूरत नहीं है , हमारे यहां (वायरस का) अपना स्वरूप है।’’

पीठ ने यह तब कहा जब दिल्ली सरकार के वकील ने अगली लहर सिंगापुर या किसी अन्य देश से आ सकने की बात कही।

पीठ की टिप्पणी के बाद वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा ने जवाब दिया, ‘‘ कहां से...... दूसरा स्वरूप भारत से ही है।’’

टीकाकरण की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ जबतक सभी एक-एक व्यक्ति सुरक्षित नहीं हो जाता, तबतक सभी सुरक्षित नहीं हो सकते। ’’

अदालत अधीनस्थ न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारियों की दशा को लेकर दायर की गयी एक याचिका पर सुनवाई कर रही हैं। इन न्यायिक अधिकारियों पर उनके कामकाज की प्रकृति के चलते कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा रहता है।

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह कहते हुए सिंगापुर से सभी विमान सेवाएं रद्द करने की मांग की है कि वहां मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप तीसरी लहर के रूप में दिल्ली पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर का कोरोना वायरस का नया रूप बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बताया जा रहा है।

हालांकि इस बयान की बड़ी आलोचना हुई है और सिंगापुर सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त के सामने कड़ी आपत्ति जतायी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कहा कि केजरीवाल का बयान भारत सरकार का बयान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO