लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आईसीयू बेड आरक्षण घटाकर 25 फीसद किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय को मंगलवार को सूचित किया गया कि दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों में कोविड-19 आईसीयू बेडों का आरक्षण पहले के 40 फीसद से घटाकर 25 फीसद कर दिया है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख दो फरवरी तय की। इससे पहले याचिकाकर्ता एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स के वकील ने कहा कि वह इस नये घटनाक्रम में सदस्य अस्पतालों के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए उन्हें कुछ वक्त चाहिए।

एसोसिएशन ने सरकार के 12 सितंबर, 2020 का आदेश रद्द करने की मांग की है जिसमें 33 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए 80 फीसद सीटें आरक्षित कर दी गयी थीं। ये अस्पताल एसोसिएशन के सदस्य हैं।

वैसे सरकार ने महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद आरक्षण फीसद को क्रमिक रूप से घटाया है। नवंबर, 2020 में कोविड -19 का संक्रमण रोजाना 8000 के शिखर पर चढ़ने के बाद अब घट रहा है तथा 18 जनवरी, 2021 को 161 नये मामले सामने आये हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत से कहा कि सरकार ने 15 जनवरी को आदेश जारी कर 100 से अधिक बेड वाले अस्पतालों में कोविड-19 बेड आरक्षण घटाकर 25 फीसद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय पर सदस्य अस्पतालों से निर्देश हासिल करने के लिए कुछ समय की जरूरत है।

पहले दिल्ली सरकार के वकील ने कहा था कि कोई भी गैर कोविड-19 मरीज इस बात को लेकर अदालत नहीं पहुंचा कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के वास्ते 80 फीसद आईसीयू बेड आरक्षित कर दिये जाने के कारण उसे अस्पताल में उपचार से वंचित होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कोई भी निजी अस्पताल यह दावा करते हुए उच्च न्यायालय नहीं पहुंचा कि इस आरक्षण आदेश के चलते उसे नुकसान हुआ।

हालांकि, याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी थी कि आईसीयू बेड खाली रह गये और सरकार द्वारा अस्पतालों को कोई भुगतान नहीं किया गया जो वित्तीय घाटे से जूझ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया