लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार टीकों के लिये अग्रिम भुगतान के लिये तैयार : आप नेता आतिशी ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून आम आदमी पार्टी नेता और विधायक आतिशी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार कोविड टीकों के लिये “अग्रिम भुगतान” को तैयार है। उन्होंने केंद्र से एक बार फिर 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिये टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

टीकों की खुराक उपलब्ध नहीं होने की वजह से दिल्ली में आप सरकार ने 18-44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण लगभग दो हफ्तों से रोक रखा है। केंद्र ने कहा कि उक्त आयुवर्ग के लिये टीकों की नई खेप की आपूर्ति 10 जून को की जाएगी।

आतिशी ने टीका बुलेटिन के दौरान कहा, “आज, निजी अस्पताल में (18 से 44 आयुवर्ग के लिये) कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों उपलब्ध हैं लेकिन सरकार द्वारा संचालित अस्पताल और केंद्रों में नहीं। टीका कंपनियों ने हमें बताया कि केंद्र सरकार यह तय करती है कि किसे कब और कितना टीका मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “इसलिये हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमें 18 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों के लिये टीका उपलब्ध कराएं जैसे कि 45 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिये करा रहे हैं। दिल्ली टीकों के लिये अग्रिम भुगतान करने के लिये भी तैयार हैं।”

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को टीकों की 40605 खुराक दी गईं जिनमें से क्रमश: पहली और दूसरी खुराक के तौर पर 35547 और 5058 खुराक दी गईं।

दिल्ली में 45 साल से ज्यादा की श्रेणी वालों के लिये अभी कोविड रोधी टीके की छह लाख से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा केंद्र से शुक्रवार को 25000 कोवैक्सीन की खुराक प्राप्त होने के बाद का है।

आतिशी ने कहा, “किसी भी सरकारी टीकाकरण केंद्र में आज कोवैक्सीन की खुराक उपलब्ध नहीं थी। केंद्रो को टीके की नई खुराक आज वितरित की जाएगी और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिये यह कल उपलब्ध होगी। हम कोवैक्सीन सिर्फ उन लोगों को दे रहे हैं जिन्हें इसकी दूसरी खुराक दी जानी है।”

उन्होंने कहा कि कोविशील्ड का भंडार (576000 खुराक) अगले 28 दिनों के लिये पर्याप्त है, जबकि कोवैक्सीन का भंडार (करीब 32000 खुराक) महज दो दिन चल पाएगा।

दिल्ली में अब तक 5592936 लोगों को टीका लग चुका है जिनमें से 12 लाख लोग ऐसे हैं जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह