लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने आंबेडकर पर होने वाले नाटक का मंचन स्थगित किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 11:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर पांच जनवरी से होने वाले एक नाटक के मंचन को स्थगित कर दिया गया है।

सरकार ने अभी इस नाटक के लिए नयी तारीख की घोषणा नहीं की है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पांच जनवरी से बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर एक बड़े कार्यक्रम की योजना बनायी थी। बहरहाल, कोविड के मामले बढ़ने के मद्देनजर इस कार्यक्रम को स्थगित किया जा रहा है। हम स्थिति में सुधार होते ही जल्द से जल्द नयी तारीख की घोषणा करेंगे।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में शनिवार को कोविड-19 के 249 नए मामले आए जो 13 जून के बाद से एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं तथा एक मरीज की मौत हुई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 0.43 प्रतिशत हो गयी। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण शहर में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं