लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आज से विवाह प्रमाणपत्र से लेकर लाइसेंस तक, 40 सेवाएं आपके दरवाजे पर पहुंचागी सरकार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 10, 2018 10:55 IST

दिल्ली सरकार की 40 सरकारी सेवाएं घर पर पहुंचाने की योजना का पहला चरण सोमवार से शुरू हो रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबरः दिल्लीवासी अब विवाह प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पानी का नया कनेक्शन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें देने होंगे महज पचास रुपये का अतिरिक्त शुल्क। दिल्ली सरकार की 40 सरकारी सेवाएं घर पर देने की योजना का पहला चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'अब अपनी Doorstep Services लेकर पहुंचेगी AAP सरकार , जनता के द्वार.. कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे प्रथम चरण का शुभारंभ!' गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरूआत में घर तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था और आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इसे रोक रखा है।

हालांकि, उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने चार जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में शासन के विस्तृत मानदंड तय करते हुए योजना को लेकर सरकार के आगे बढ़ने का रास्ता साफ कर दिया था। दिल्ली सरकार का दावा है कि योजना के तहत सूचीबद्ध सेवाओं के लिए अब राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को कतार में खड़ा होने की जरूरत नहीं होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए शासन में क्रांति करार दिया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। शासन में यह एक क्रांति है। भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है। लोगों के लिए सुपर सुविधा। दुनिया में कहीं भी ऐसा पहली बार हो रहा है। 10 सितम्बर से शुरूआत होगी।'

टॅग्स :दिल्ली सरकारआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया