लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने ग्रीन पार्क बहुस्तरीय कार पार्किंग घटना में जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: November 6, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर दिल्ली सरकार ने शनिवार को ग्रीन पार्क के बहुस्तरीय कार पार्किंग का एक हिस्सा गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए और 15 दिन के भीतर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नीत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में भ्रष्टाचार की वजह से यह घटना हुई। एसडीएमसी ही पार्किंग सुविधा का संचालन करता है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘ मैंने दिल्ली सरकार में स्थानीय निकायों के निदेशक को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख इंजीनियर से पार्किंग का एक हिस्सा गिरने की घटना की जांच करवाने और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।’’

उन्होंने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित निकाय ‘भ्रष्टाचार में संलिप्त’ हैं। दिल्ली के तीनों नगर निगम - एसडीएमसी, पूर्वी दिल्ली नगर गिगम और उत्तर दिल्ली नगर निगम भाजपा शासित हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर, 2020 में बहुस्तरीय पार्किंग का उद्घाटन किया गया था, जो एक साल के भीतर गिर गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में जीका संक्रमण के मामले सामने आने के संबंध में कहा कि दिल्ली सरकार सतर्क है और नजर रख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह