लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने दो फ्लाईओवरों की जांच, मरम्मत का आदेश दिया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने महानगर में करमपुरा और गोकुलपुरी फ्लाईओवर की जांच और मरम्मत का आदेश दिया है । अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर के विस्तार के जोड़ों में दरार समेत इसकी खराब स्थिति की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है ।

पीडब्ल्यूडी ने पश्चिम और पूर्वोत्तर दिल्ली में स्थित करमपुरा और गोकुलपुरी फ्लाईओवर के बेयरिंग और एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत और परीक्षण के लिए एक आदेश जारी किया है।

अधिकारी ने बताया, “शुरुआत में, इन दोनों फ्लाईओवरों की गहन जांच की जाएगी, जिसमें विस्तार जोड़ों, बेयरिंग, क्रैश बैरियर और सड़क की सतह की जाँच की जाएगी। इसके लिए विभाग ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। जांच के बाद मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।’’

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार फ्लाईओवर की जांच व मरम्मत की जिम्मेदारी जोन के कार्यपालक अभियंता की होगी ।

अधिकारी ने कहा कि स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि काम की गुणवत्ता और मानक से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

हाल ही में, पीडब्ल्यूडी ने भीकाजी कामा प्लेस, मूलचंद, लाजपत नगर और शाहदरा में फ्लाईओवर का ओवरहालिंग किया था।

अधिकारी के अनुसार सर्दियों के दौरान फ्लाईओवर के विस्तार जोड़ों में संकुचन के कारण कुछ अंतर होना सामान्य है, हालांकि, यदि यह बहुत अधिक चौड़ा हो जाता है, तो तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए अन्यथा इससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है