लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का टीके की 1.34 करोड़ खुराक का आर्डर, केंद्र ने 3.5 लाख खुराक की अनुमति दी: सिसोदिया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि आप सरकार ने मई में राष्ट्रीय राजधानी के लिए कोरोना वायरस टीके की 1.34 करोड़ खुराक का विनिर्माताओं को आर्डर दिया था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने मात्र 3.5 लाख खुराक की अनुमति दी है ।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने सिसोदिया ने दावा किया कि कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है और दिल्ली सरकार पर बस 5.5 लाख खुराक का आर्डर देने का झूठा आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल में जब केंद्र ने तय किया कि राज्य टीका विनिर्माताओं को सीधे आर्डर दे सकते हैं तो अरविंद केजरीवाल सरकार ने 18 से 44 साल उम्र के लोगों के लिए 1.34 करोड़ खुराक का आर्डर दिया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ (लेकिन) बाद में केंद्र सरकार ने एक पत्र लिखकर हमसे कहा कि हमें मई में बस करीब साढ़े तीन लाख खुराक ही मिल सकती हैं।’’

सिसोदिया ने यह कहते हुए भाजपा को निशाना बनाया कि जब देश में लोग मर रहे थे तब उसकी सरकार विदेश में टीके बेच रही थी।

उन्होंने भाजपा पर कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कुंभ मेले का आयोजन करने एवं विधानसभा चुनाव कराने का आरोप लगाया । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र को राज्य सरकारों को देने के बजाय विदेशों में टीके बेचने में अधिक रुचि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है