लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने राशत की घर तक आपूर्ति करने की योजना अधिसूचित की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली सरकार ने अगले महीने से राशन की घर तक आपूर्ति की अपनी प्रमुख योजना अधिसूचित कर दी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने गणतंत्र दिवस संबोधन में यह योजना शुरू करने की अपनी सरकार की योजना की घोषणा की थी।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 की लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) के तहत 'मुख्‍यमंत्री घर घर राशन योजना' (एमएमजीजीआरवाई) 20 फरवरी को सरकार द्वारा अधिसूचित की गई थी।

एमएमजीजीआरवाई में लाभार्थियों को पैक किया हुआ गेहूं का आटा और चावल का वितरण शामिल है।

अधिसूचित योजना के अनुसार, लाभार्थियों को सब्सिडी वाले खाद्यान्न की लागत के साथ प्रसंस्करण (रूपांतरण) शुल्क का भुगतान करना होगा।

योजना अधिसूचना में कहा गया, ‘‘एफसीआई गोदामों से अनाज उठाना, मिलिंग, पैकेजिंग से लेकर पैक चीजों की आपूर्ति लाभार्थियों को करने तक का पूरा काम सीसीटीवी निगरानी में किया जाएगा। सामान को जीपीएस युक्त वाहनों में ले जाया जाएगा।’’

दिल्ली में लगभग 17 लाख पीडीएस लाभार्थी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे