लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए टीकाकरण अनिवार्य करने के नियम के वास्ते प्रस्ताव भेज सकती है दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए 15 दिसंबर से कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लेना अनिवार्य करने के वास्ते दिल्ली सरकार डीडीएमए को प्रस्ताव भेज सकती है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से टीका लगवाने वालों को नकद पुरस्कार, कीमतों में छूट और लॉटरी जैसी चीजें भी दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी प्रस्ताव दे सकती है कि अगले साल 31 मार्च तक यह नियम लागू किया जाए कि मॉल और मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश के लिए टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने यूरोपीय देशों का हवाला देते हुए कहा कि उन देशों में टीका परिवहन प्रणाली अपनायी गई है जिससे उन लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि अमेरिका, फिलीपीन, मास्को और मेक्सिको जैसे देशों ने टीका लगवाने पर पुरस्कृत करने की नीति अपनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे