लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ओमीक्रोन के अलक्षणी, हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर पर पृथकवास में रख सकती है

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली सरकार ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित कोविड-19 के अलक्षणी व हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर में पृथकवास में रखने पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सरकार सिर्फ सीमित संख्या में नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजेगी।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “नए मामलों की संख्या 1,000 का आंकड़ा पार कर गई है और उनमें से 54 प्रतिशत ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं। यह संख्या अगले कुछ दिनों में और बढ़ने वाली है। और हमने देखा है कि ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित अधिकांश रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है - वे या तो अलक्षणी हैं या उनमें हल्के लक्षण हैं। उन्हें अस्पतालों में चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “अस्पताल में देखभाल की जरूरत बीमारों को है। यदि वे बीमार हैं, तो हम उन्हें अस्पताल ले जाएंगे; यदि नहीं, तो क्यों (उन्हें) अस्पताल ले जाएं। इसलिए ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित अलक्षणी व हल्के लक्षण वाले रोगियों को घर पर ही पृथकवास में रखने के परिणाम स्वाभाविक रूप से सिद्ध है।”

अधिकारी ने कहा, इसी तरह जीनोम अनुक्रमण करने वाली प्रयोगशालाओं की सीमित क्षमता है। वे एक दिन में 50 से 100 नमूनों का अनुक्रमण कर सकती है लेकिन मामले अब हजारों में हैं।

उन्होंने कहा कि इसी के अनुरूप भारत सरकार के निर्देशानुसार कुल नमूनों के पांच प्रतिशत को जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो