लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ संबंधी गतिविधियों पर से रोक हटाई

By भाषा | Updated: November 22, 2021 14:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर दिल्ली सरकार निर्माण कार्यों और पुराने ढांचों में तोड़फोड़ करने से संबंधी गतिविधियों पर से रोक हटा रही है।

राय ने कहा कि सरकार स्कूल दोबारा खोलने, सरकारी कर्मचारियों की मौजूदा ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था पर 24 नवंबर को निर्णय करेगी।

उन्होंने कहा कि संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) संचालित गैर-अनावश्यक सामान से लदे ट्रकों को शहर में आने की अनुमति देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव के मद्देनजर रविवार को गैर-जरूरी सामानों वाले ट्रक के शहर में प्रवेश पर प्रतिंबध को विस्तार दिया जबकि उसके कर्मचारियों को 26 नवंबर तक ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम) जारी रखने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह