लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा से प्रतिबंध हटाए दिल्ली सरकार : गुप्ता

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल नीत सरकार से लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक स्थलों और नदी किनारे छठ पूजा करने पर लगे प्रतिबंध हटाने को कहा है ।

गुप्ता का यह बयान दिल्ली आपदा प्रबंध अथॉरिटी (डीडीएमए) द्वारा मंगलवार को इस संबंध में जारी निर्देश के बाद आया है। डीडीएमए ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि इस साल सार्वजनिक स्थलों, नदी के तटों और मंदिरों में कोविड-19 के मद्देनजर लोग छठ पूजा न करें।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने इस संबंध में तैयारियां नहीं करने की अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए छठ पर रोक लगायी है। गुप्ता ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि छोटे घरों में रहने वाले लोग यह त्योहार कैसे करेंगे।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ केजरीवाल सरकार को तत्काल छठ पूजा (सार्वजनिक स्थलों पर करने) से प्रतिबंध हटाना चाहिए और लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इस संबंध में आदेश जारी करन चाहिए।’’

हालांकि दिल्ली सरकार से अभी तत्काल इस पर प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो पाई है।

गुप्ता ने कहा दिल्ली में दिल्ली सरकार ने 1,068 घाटों को पंजीकृत किया है, जहां छठ पूजा का आयोजन होता है लेकिन सरकार ने पूजा के आयोजन से जुड़ी तैयारियां नहीं की और इस पर अचानक प्रतिबंध लगा दिया।

दिल्ली के भाजपा महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पूर्वांचल के लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने सरकार से इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करके अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भाजपा नेता उप राज्यपाल अनिल बैजल से इस मुद्दे पर मिलेंगे।

इस साल यह पूजा 20-21 नवंबर को है और इसमें नदी, तालाब, पोखर, जलाशय में खड़े होकर सूर्य देवता की पूजा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव