लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बारे में जानकारी देने के लिए व्हाट्सऐप नंबर की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली सरकार ने बुधवार को एक नए कोविड-19 ‘व्हाट्सऐप सहायता नंबर’ की शुरुआत की जिससे शहर के लोगों को इस महामारी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलेगी, नजदीकी टीकाकरण केंद्र का पता चलेगा और टीके का समय बुक करने में सुविधा होगी।

एक बयान में बताया गया व्हाट्सऐप नंबर के जरिये, दूरस्थ माध्यम से परामर्श और ऑक्सीजन स्टेशनों की जानकारी मिल सकेगी। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली में कोविड संबंधित संसाधनों के बारे में सटीक, सही और अद्यतन सूचना प्राप्त करने का यह एक जरिया होगा।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “हमने (कोविड की) संभावित तीसरी लहर से बचने की तैयारी के तहत तकनीक की सहायता से व्हाट्सऐप चैटबॉट बनाया है।”

उन्होंने कहा, “जनता कोविड-19 के संबंध में विश्वसनीय जानकारी सुविधाजनक तरीके से हासिल कर सके इसलिए इस चैटबॉट में कुछ नई चीजें भी जोड़ी गई हैं। इसके अलावा उन्हें नजदीकी टीकाकरण केंद्रों के बारे में जानने में भी सहायता मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित