लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने धूल नियंत्रण उपायों के स्व-मूल्यांकन के लिए वेब पोर्टल शुरू किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में निर्माण और निर्मित स्थानों की तोड़फोड़ वाले स्थलों पर धूल नियंत्रण के दिशानिर्देशों के अनुपालन की स्व-निगरानी के लिए बृहस्पतिवार को एक वेब पोर्टल शुरू किया।

राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को धूल रोधी अभियान भी शुरू किया जो 29 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

मंत्री ने कहा, “सभी निर्माण स्थलों की वहां जाकर निगरानी करना मुश्किल है.. हम ऐसी सभी साइटों को इस वेब पोर्टल पर लाने का प्रयास करेंगे। परियोजना के प्रस्तावकों को धूल नियंत्रण मानदंडों के अपने अनुपालन का स्व-ऑडिट करना होगा और पखवाड़े के आधार पर पोर्टल पर एक स्व-घोषणा अपलोड करनी होगी।”

केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पहले दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में परियोजना प्रस्तावकों द्वारा धूल कम करने के उपायों के अनुपालन की निगरानी के लिए एक ऑनलाइन तंत्र विकसित करने को कहा था।

सभी परियोजना प्रस्तावकों के लिए जरूरी है कि वह वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। राय ने कहा कि परियोजना के प्रस्तावकों को उनके स्व-मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। अंक के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोर्टल के माध्यम से ही नोटिस दिया जाएगा।

जुर्माना लगने पर पोर्टल के माध्यम से राशि जमा कराने का भी प्रावधान है। मंत्री ने कहा कि सरकार अगले हफ्ते से निर्माण और विध्वंस में लगी सभी सरकारी और निजी एजेंसियों को इस संबंध में प्रशिक्षण देगी।

प्रशिक्षण अक्टूबर अंत तक पूरा हो जाएगा और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) एक नवंबर से वेब पोर्टल के माध्यम से निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण दिशानिर्देशों के अनुपालन की निगरानी शुरू कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया