लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कलाकारों के लिए फेलोशिप योजना शुरू की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कलाकारों के लिए "स्ट्रीट थिएटर एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स फेलोशिप" योजना की शुरुआत की है। इसका मकसद कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका उपलब्ध कराना है ताकि शहर के लोगों में कला एवं संस्कृति को लेकर रुचि विकसित की जा सके। यह अपनी तरह की पहली योजना है।

इस प्रमुख योजना की शुरुआत दिल्ली सचिवालय में की गई। इसकी शुरूआत कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के तहत आने वाली साहित्य कला परिषद ने की है।

कार्यक्रम में सिसोदिया ने कहा, " यह हमारे देश में पहली बार है कि 450 से अधिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की ऐसी अनूठी योजना दिल्ली में शुरू की गई है। यह दिल्ली के लोगों में कला और संस्कृति के लिए रूचि को विकसित करेगी।"

उन्होंने कहा, " हमने कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए यह फेलोशिप शुरू की है।"

उन्होंने कहा कि थिएटर, संगीत, नृत्य एवं ललित कला जैसे विविध क्षेत्रों के करीब 500 कलाकारों को फेलोशिप के लिए चुना गया है जबकि भविष्य में सूची में और 500 कलाकारों को शामिल किया जाएगा।

यह फेलोशिप सिसोदिया का विचार है। कोविड-19 की वजह से इसे शुरू करने में एक साल की देरी हो गई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हमने एक साल पहले इस योजना की कल्पना की थी लेकिन महामारी के कारण इसे एक तरफ कर दिया गया। अब हमने फैसला किया है कि इसे शुरू करने का समय आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं