लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने स्कूलों में शुरू किया ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार के “बिजनेस ब्लास्टर्स” कार्यक्रम की शुरुआत की।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा और इसका लक्ष्य स्कूल के स्तर पर युवा उद्यमी तैयार करना है। सिसोदिया ने कहा, “बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम की शुरुआत कर मुझे गर्व हो रहा है। देश के विकास में यह आधारशिला का काम करेगा।”

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पायलट परियोजना के तौर पर सफल हुआ था और इसमें कक्षा 11 तथा 12 के छात्रों को व्यवसाय शुरू करने के लिए दो हजार रुपये दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा, “कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए बनाया गया यह कार्यक्रम देश की प्रगति का आधार बनेगा। इसके जरिये, बच्चे नौकरी के लिए नहीं भागेंगे बल्कि नौकरी इन बच्चों के पीछे आएगी।”

मंत्री ने कहा कि अगर इस पहल को सही तरीके से लागू किया जाता है तो इससे भारत एक विकासशील देश से विकसित देश बन सकता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पायलट परियोजना के तहत खिचड़ीपुर के ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में की गई थी।

सिसोदिया ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में इस भावना को जागृत करना है कि वे जो भी करें, उसे उद्यमी मानसिकता के साथ करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब