लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने ‘रोजगार बाजार 2.0’ की निविदा जारी की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने सोमवार को बताया कि उसने रोजगार बाजार 2.0 का पोर्टल विकसित करने के लिए निविदा जारी की है। यह पोर्टल कृत्रिम बुद्धिमतता (एआई) की मदद से आपकी योग्यता और रोजगार को मैच करेगा और शहर के युवाओं को रोजगार से जुड़ी सेवाओं को प्रारंभ से लेकर अंत तक मुहैया कराएगा।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार के रोजगार विभाग ने इस संबंध में 14 अक्टूबर को निविदा जारी की।

उसमें कहा गया है कि रोजगार बाजार 2.0 ‘‘कौशल प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस और कौशल के लिए साख विकसित करने आदि का साधन होगा और मोबाइल एप भी मुहैया कराया जाएगा।’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगस्त 2020 में रोजगार बाजार 1.0 का लांच ‘‘दिल्ली के बेराजगार युवकों और छोटे उद्यमों के लिए जीवनरेखा साबित हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोजगार बाजार के मौजूदा पोर्टल पर रोजगार पाने के इच्छुक 14 लाख से ज्यादा लोग और 10 लाख नौकरियां मौजूद हैं। भारत में किसी भी राज्य की सरकार का रोजगार मंच इतना सफल नहीं हुआ है। लेकिन हम यहीं नहीं रूकना चाहते।’’

सिसोदिया ने कहा कि नया पोर्टल रोजगार बाजार 2.0 देश में अपनी तरह का पहला रोजगार पोर्टल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया